Baloch National Movement
  • Statements
    • Chairperson
    • Secretary-General
    • Spokesperson
  • Chapters
    • Germany
    • South Korea
    • Netherlands
    • USA
    • UK
  • Zones
    • Awaran Zone
    • Kech Gwader Zone
    • BNM Kho-e-Siliman
    • BNM Panjgur
  • Departments
    • Paank-HR Department
    • Foreign Department
    • Welfare Department
  • More Links
    • Cabinet Meetings
    • Campaigns
    • Central Committee Meetings
    • Commemorative
    • Departments
    • Elections
    • Foreign Department
    • Interviews
    • National Council sessions
    • Organizational Programs
    • Pamphlets
    • Posters
    • Press Conferences
    • Conferences
    • Protests
    • Public Gatherings
    • Seminars
  • Other Websites
    • Paank
    • The Baloch Martyrs
    • BNM Footages
    • Old Website (Archive )
    • Old blog (Archive)
  • Languages
    • Balochi
    • Brahui
    • Urdu
    • Farsi
Reading: बाबा खैरबख्श मर्री की 12वीं बरसी: आपने बलोच संघर्ष को स्पष्ट रास्ता और मजबूत नींव प्रदान की, प्रवक्ता बीएनएम
Share
Search
Baloch National MovementBaloch National Movement
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 BNM. All rights reserved by the Information, IT, and Cultural Department (IIC) of the BNM. You may republish this content anywhere with proper attribution.
Home ★ Blog ★ बाबा खैरबख्श मर्री की 12वीं बरसी: आपने बलोच संघर्ष को स्पष्ट रास्ता और मजबूत नींव प्रदान की, प्रवक्ता बीएनएम
प्रवक्ताबयान

बाबा खैरबख्श मर्री की 12वीं बरसी: आपने बलोच संघर्ष को स्पष्ट रास्ता और मजबूत नींव प्रदान की, प्रवक्ता बीएनएम

InfoSecBNM
Last updated: June 11, 2026 11:58 am
Last updated: June 11, 2026
4 Min Read
Share
SHARE

बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के प्रवक्ता ने बलोच राष्ट्रवादी नेता बाबा खैरबख्श मर्री की 12वीं बरसी के अवसर पर उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा कि, बाबा खैरबख्श मर्री बलोच स्वतंत्रता आंदोलन के एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने बलोच आंदोलन को भटकाव से निकालकर स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया और उसे मजबूत नींव प्रदान की। बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) आपके विचारों को एक राष्ट्रीय विरासत मानती है; आपने बलोच राष्ट्र को अस्तित्व की रक्षा का रास्ता दिखाया और मंजिल की पहचान कराई। आपके मार्गदर्शन और बलिदानों के कारण ही आज लाखों बलोच स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा खैरबख्श मर्री महज़ एक पारंपरिक आदिवासी और राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि आप एक क्रांतिकारी और राष्ट्रवादी दार्शनिक (फिलॉस्फर) थे। आप बलोच समाज, क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों व राजनीति का सूक्ष्मता से अध्ययन करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि पाकिस्तानी व्यवस्था में बलोच राष्ट्रीय पहचान का संरक्षण संभव नहीं है। आपने अपने और बलोच राष्ट्र के लगातार असफल अनुभवों से यह सीखा कि पाकिस्तान की संसद से राष्ट्रीय आत्मनिर्णय का अधिकार मिलना तो दूर की बात है, नल-नाली और बुनियादी नागरिक अधिकारों की प्राप्ति भी संभव नहीं है। बलोच राष्ट्रीय राजनीति को गैर-संसदीय रूप देकर उसे शक्तिशाली बनाने में आपकी स्पष्ट सोच ने मुख्य भूमिका निभाई।

प्रवक्ता ने कहा कि आप आदिवासी/कबीलाई व्यवस्था को रूढ़िवादी और पुराना मानते थे और बलोच राष्ट्र के लिए एक प्रगतिशील और आधुनिक राज्य के आकांक्षी थे, जहाँ सभी को स्वतंत्रता, समानता और न्याय मिल सके। आप न केवल बलोच क्षेत्र के भीतर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एकाधिकार के विरोधी थे, बल्कि आप अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों की एकाधिकारवादी नीतियों का भी स्पष्ट रूप से विरोध करते थे।

“आपने देश निकाला (जलावतनी) सहन किया, विरासत में मिली कबीलाई ताकत, संपत्ति और विशेषाधिकारों की परवाह किए बिना बलोच राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन की नींव को मजबूत किया। आपने अपनी संतानों सहित अपना सब कुछ बलोच राष्ट्र के अस्तित्व और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए बलिदान कर दिया और एक मजबूत चट्टान की तरह अपने रुख पर अंतिम सांस तक अडिग रहे। आपने बलोच राष्ट्र को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुसार वैचारिक और सैन्य रूप से संगठित संघर्ष का पाठ पढ़ाया। आपके द्वारा ‘हक तवार’ (हक की आवाज) के नाम से स्थापित किए गए स्टडी सर्कल्स ने पूरे बलोच क्षेत्र में चिंतन, ज्ञान और कर्म की मशाल जलाई, जिससे बलोच राष्ट्र ने अपनी मंजिल का रास्ता पाया।”

प्रवक्ता ने कहा कि हमें बाबा खैरबख्श मर्री के व्यक्तित्व और चरित्र से धैर्य, बुद्धिमानी और प्रभावी रणनीति की सीख मिलती है। आप भावुकता, अवास्तविक राजनीति और कोरी बयानबाजी पर विश्वास नहीं रखते थे। आपने हमें सिखाया कि प्रभावी और व्यावहारिक राजनीति किसी नैरेटिव या मीडिया प्रोपेगैंडा की मोहताज नहीं होती, और बिना जमीनी कार्रवाई के केवल नारेबाजी से आंदोलन नहीं चलते। आपकी इसी सोच ने बलोच प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) की राजनीति को एक नया जीवन दिया, जो आज अपने सबसे शक्तिशाली रूप में मौजूद है।

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Reports and Statements

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने मात्र तीन दिनों में 17 लोगों की हत्या की, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी स्थिति को भयावह बना रही है: बीएनएम प्रवक्ता

बीएनएम इस सरकारी आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है, पाकिस्तान बलूच कौम का कत्लेआम कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय दखल…

प्रवक्ता बयान
June 4, 2026

अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों में मासूम जानें गईं; बलोच राष्ट्र अफ़ग़ानिस्तान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है – बीएनएम के प्रवक्ता

इस स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र के राष्ट्रों के बीच एकता और संयुक्त मोर्चे का गठन अनिवार्य है।

प्रवक्ता बयान
February 23, 2026

पान्क जनवरी 2026 रिपोर्ट: 12 न्यायेतर हत्याएँ, 82 जबरन लापता, 44 यातना के बाद रिहा

पान्क के अनुसार, यह स्थिति बलूचिस्तान में बिगड़ती मानवाधिकार परिस्थिति को दर्शाती है।

पांक
February 19, 2026

पांक 2025 रिपोर्ट: पाकिस्तान सेना द्वारा बलूचिस्तान में 225 गैर-न्यायिक हत्याएँ और 1,355 जबरन गुमशुदगियाँ

रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रों और युवा पेशेवरों पर हमले बलूच समाज के बौद्धिक और राजनीतिक नेतृत्व को…

पांक
February 10, 2026

Follow US on Socials

Baloch Nationl Movement

Founded in 1987, the Baloch National Movement (BNM) is a revolutionary nationalist political organization fighting for Balochistan’s freedom.

Follow BNM

  • Paank
  • Footages
  • The Baloch Martyrs

© 2026 BNM. All rights reserved by the Information, IT, and Cultural Department (IIC) of the BNM. You may republish this content anywhere with proper attribution.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?